नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तृतीय से लेकर 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान भाषण, चित्रांकन, पोस्टर मेकिंग व काव्य पाठ की प्रतियोगिता हुई। इप्सिता, वैष्णवी, सुहाना, अंकित, प्रकृति, सागर सुमन, कृष्णाकांत, अंकित कुमार, मीनल चिरानिया व वर्षा ने अपने विचार रखे।

प्राचार्य नवनीत सिंह ने छात्रों से कहा कि विभिन्न कारणों से पृथ्वी प्रदूषित हो रही है। छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने आज जनसंख्या वृद्धि व संसाधनों का अत्यधिक उपयोग करने के कारण पृथ्वी प्रदूषित हो रही है।

शिक्षक राजेश कुमार झा व दीपक गुप्ता) ने मंच संचालन किया। विद्यालय के प्रशासक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बृजेश ठाकुर, वागीश झा, सतीश झा, त्रिभुवन चौधरी, पवन गुरुंग एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *