नवगछिया। भारत स्काउट गाइड का स्थापना 7 नवंबर 1950 को की गई थी। तब से हर वर्ष 7 नवंबर को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। विश्व स्तर पर स्काउटिंग की स्थापना का श्रेय लार्ड बेडेन पावेल को जाता है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 168
भारत में स्काउट गाइड की स्थापना का श्रेय पंडित मदन मोहन मालवीय, डॉ. हृदयनाथ कुंजरु, एनी बेसेंट, श्रीराम वाजपेयी आदि महापुरुषों को जाता है।
बाल भारती विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी पी सिंह एवं विद्यालय के स्काउट मास्टर विकास पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर किया। मौके पर विद्यालय के स्काउट एवं गाइड के 120 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
