नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में कक्षा में हर्षोल्लास के साथ 150वीं गांधी जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत नवगछिया की एसपी निधि रानी, नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार, डीसीएलआर परमानंद साह, विद्यालय संचालन समिति के न्यासी अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रूंगटा, जगदीश प्रसाद मवण्डिया, डॉ बीएल चौधरी, डॉ अशोक केजरीवाल आदि उपस्थित थे.

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति कर समारोह में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मौके पर महात्मा गांधी का प्रिय भजन वैष्णव जन की प्रस्तुति बहुत ही हृदय स्पर्शी रही. इसके अलावा नाटक रूपांतरण गांधी एक यात्रा भी बहुत सराहनीय रहा. मुस्कान की चित्रकला ने तो दर्शकों को आवा कर दिया.

इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लिया एवं प्रथम द्वितीय तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय के प्राचार्य राजीव प्रसाद एवं शिक्षक जनार्दन मिश्रा ने किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....