ढोलबज्जा । कदवा ओपी थाना क्षेत्र के प्रतापनगर कदवा में शुक्रवार की देर रात एक बासा में आग लग गई। आग लगने के बाद बासा के खूंटे में बांधी आठ बकरियां व उसके छह बच्चे समेत 14 बकरियों की जलकर मौत हो गयी। इस घटना में हजारों की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग बबलू राय के बासा में लगी है।

जहां बकरियों के आलावा तीन क्विंटल मक्का, दो क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल चावल, दो क्विंटल आलू, ट्रंक में रखा कपड़ा, एक साइकिल समेत तीस क्विंटल भूसा व मक्का का पुआल वाला चारा जल कर राख हो गया।

वहीं घटना के बाद पंचायत के मुखिया नरेश सिंह, सरपंच सिराज साह व अन्य लोगों ने घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया। इस संबंध में नवगछिया सीओ विश्वास आनंद ने बताया कि घटना की जांच अंचल कर्मचारी गुलशन कुमार से करा ली गई है। अग्निपीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *