ढोलबज्जा। ढोलबज्जा में रायफल दिखा कर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी को लेकर भगवानपुर गांव निवासी वेदानंद मंडल के पुत्र राकेश कुमार ने बुधवार को ढोलबज्जा थाने में आवेदन दिया है। उसने बताया कि एक जनवरी की अपराह्न करीब तीन-चार बजे बाजार में किसी से बात कर रहा था।

इसी बीच बुलेट सवार दो लोगों ने रायफल दिखाकर धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि आवेदन दोनों तरफ से मिला है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इन बातों को लेकर जब प्राणी राज व उसकी पत्नी नवगछिया जिप नंदनी सरकार से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मैं दोनों पति पत्नी एक जनवरी को किसी आवश्यक काम से वापस घर लौट रहे थे।

जैसे हीं छोटी भगवानपुर दिलखुश घर के पास पहुंचा तो वहां मुझे लघुशंका का एहसास हुआ और मैं बाथरूम चली गई। इसी बीच राकेश कुमार व बिक्रम स्वर्णकार ने आकर मेरे बाइक की चाभी छीन ली। व मेरा राइफल छीनने की कोशिश की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *