नवगछिया : प्रखंड की कोसी पार स्थित लोकमानपुर पंचायत के कटाव पीड़ित परिवार सोमवार को अंचल कार्यालय पहुंचे। जहां अबतक वासीगत पर्चा नहीं मिलने के कारण अंचल सह प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
Total Downloads: 335
इसमें शामिल पीड़ित परिवारों ने कहा कि हमलोगों का जमीन बीते वर्ष कटाव में कटकर नदी में समा गया है और • हम सब बेबर हो चुके हैं। लेकिन हमें अब तक बासीगत पर्चा नहीं मिला है। जिसके कारण हम जहां-तहां भटक कर जिंदगी गुजारने को विवश हैं। अगर शीघ्र हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो, इससे भी बड़ा आंदोलन होगा।
वहीं मौके पर पहुंचे जाप नेता धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने मांग को जायज बताते हुए स्थानीय प्रशासन से शीघ्र इस दिशा में पहल की मांग की। इसके बाद पीड़ित परिवारों ने सीओ एवं बीडीओ को लिखित आवेदन दिया। जिसके बाद स्थानीय अफसरों ने आश्वासन देते हुए लोगों को समझाकर शांत किया। सावन कुमार आदि उपस्थित थे।

