बिहपुर – प्रखंड के हरिओ पंचायत के कोसी पार महादलित गांव आहुति में सैकड़ों घरों व बासा में कोसी के बाढ़ का पानी करीब एक माह से जमा हुआ हैं.जिस कारण गांव में लोगों को भारी समस्या का सामना करना पर रहा हैं.गांव लोग मचान बनाकर घर में रह रहे हैं एवं खाना भी बनाते हैं.गांव के मुख्य सड़क पर काफी पानी हैं .
Total Downloads: 93
वही पंच टीका ऋषिदेव एव वार्ड सदस्य झखिया देवी ने बताया की गांव के सौ से अधिक घरों में पानी घुस गया हैं .लोगों के घरों में कमर भर पानी हैं.जिस कारण लोगों को काफी परेशानी बढ़ गई हैं .वही कोसी के बाढ़ के कारण खाने -पीने, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, एव पशुचारे का गंभीर समस्या उत्पन हो गया हैं .लोगों को प्लास्टिक सीट का भी जरूरत हैं . लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई सहयता नही मिला हैं.

लोग अपने हाल पर जीने को विवश हैं. लोग पानी में घुस -घुस कर इधर -उधर जाते हैं .गांव में एकमात्र सहारा नाव ही हैं .कोसी के बाढ़ के कारण लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं .वार्ड सदस्य ने बताया की गांव में पानी की समस्या बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद को दिया गया हैं . उसके बावजूद भी कोई सहयता नही मिला हैं .

