नवगछिया : बाढ़ राहत की राशि नहीं मिलने पर कदवा दियरा के महिलाओं ने लोक शिकायत कार्यालय में शिकायत दायर किया है. लोक शिकायत कार्यालय में बुधवार को बाढ़ राहत से वंचित महिलाएं पहुची हुई थी. पीड़ित रिंकू देवी, टुनो सिंह, रीता देवी, महंथ ऋषिदेव, उमा देवी, ममता देवी, संगीता देवी, विनोद पासवान, सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि इस वर्ष आयी बाढ़ में हम लोगों का घर बाढ़ के पानी मे डूब गया था.

लेकिन हम लोगों के घर मे बाढ़ आने के बाद भी बाढ़ राहत की राशि नहीं दी गई. लोगो ने कहा कि बाढ़ के समय हम लोगों के नामों की सूची भी तैयार की गई थी लेकिन हम लोगों को अबतक बाढ़ राहत की राशि नहीं मिली हैं.

उन लोगों ने कहा कि बाढ़ राहत की राशि का भुगतान हम लोगों को किया जाए इसके लिए हम लोग पदाधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगाते लगाते थक गये लेकिन फिर भी बाढ़ राहत की राशि से हम लोगों को वंचित कर दिया गया. लोगों ने लोक शिकायत पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर बाढ़ राहत की राशि दिलवाए जाने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *