ढोलबज्जा: ढोलबज्जा में बासडीह जमीन को लेकर दो सगे भाईयों सुशील साह व राजू साह में मंगलवार की शाम जमकर मारपीट हो गई. जिसमें सशील साह के माथे पर गंभीर चोट लगने से फट गया. सुशील बेहोश होकर जमीन पर गिरे हुए थे. आस-पडो़स के कोई लोग भी नहीं उठा रहे थे.

Whatsapp group Join

घटना की सूचना मिलने मिलने के बाद मौके पर ढोलबज्जा पुलिस के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष के झा ने सुशील को जख्मी हालत में उठाकर पहले ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. वहीं सुशील के भाई राजू साह को भी चोट लगी है. थानाध्यक्ष केदार झा ने बताया कि- ढाई डीसमल बासडीह जमीन बिहार सरकार की है.

जिसका पर्चा 1998-99 ई० में सुशील साह के नाम पर मिला है. उस जमीन पर दोनों भाई घर बना कर रह रहे हैं. जिसका हिस्सा सुशील अपने बडे़ भाई राजू को देना नहीं चाहते हैं. इसी बात को लेकर करीब एक महीना पहले भी दोनों भाईयों की पत्नी व भतीजी के बीच मारपीट हुई थी. जिसमें सुशील साह की पत्नी माला देवी व राजू साह की पत्नी गायत्री देवी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *