नवगछिया : बिजली कंपनी का दूसरा प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री कृषि विद्युत समृद्धि योजना पार्ट टू शुरू हो गया। यह योजना 40 करोड़ का है। टेंडर मिश्री लाल एसोसिएट प्राइवेट लि. को मिला। इस योजना के तहत हर खेत बिजली देना है।

Whatsapp group Join

इसको लेकर कृषि क्षेत्रों में सर्वे का काम पूरा हो गया। इस योजना के तहत नवगछिया के इस्माइलपुर और पीरपैंती में कृषि फीडर बनाने की योजना है। इसके लिए जमीन तालाश की जा रही है। एक फीडर पर लगभग 30 लाख रुपए खर्च होने की उम्मीद है। एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि नवगछिया के इस्माइलपुर में पहले से दो कृषि फीडर हैं।

जिला में अब तक 42 कृषि फीडर हैं। उन्होंने बताया कि कृषि फीडर के साथ-साथ नवगछिया, बिहपुर, खरीक सहित अन्य गांवों के किसानों के खेत में साढ़े आठ सौ ट्रांसफार्मर, 600 किलो मीटर एलटी केबल और 320 किलो मीटर 11 हजार केबल लगाना है।

इससे किसानों के खेतों में सीधा बिजली कनेक्शन जाएगा। इससे किसानों को सिंचाई की कमी नहीं होगी।मुख्यमंत्री कृषि विद्युत समृद्धि योजना पार्ट टू में 8300 किसानों को कनेक्शन देना है। इसके लिए अब तक 5300 किसानों ने आवेदन दिया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *