नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र में बिना ट्रेड लाइसेंस के दर्जनों माइक्रो फाइनेंस बैंक धड़ल्ले से चल रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन बैंकों में ज्यादातर नगर परिषद से ट्रेड लाइसेंस तक नहीं लिया है। साथ ही इसकी सूचना थाने को भी नहीं दी गई है। पूर्व में भी इस तरह के अन्य बैंक महिला ग्राहकों से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं।

विना ट्रेड लाइसेंस संचालित हो रहे दो दर्जन स्मॉल फाइनेंस बैंक व रेस्टोरेंट नवगछिया नगर 8 पंचायत में 68 सौ लोग होल्डिंग टैक्स जमा करा रहे थे। लेकिन इस बार नगर परिषद बनने के बाद यह संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। लेकिन नगर परिषद क्षेत्र में अब भी बिना लाइसेंस के करीब दो दर्जन से अधिक स्मॉल फाइनेंस बैंक संचालित किए जा रहे हैं। हालांकि इनमें से दो बैंकों रोजीवैली और बंधन बैंक ने लाइसेंस लिया है लेकिन इस साल इन दोनों ने भी लाइसेंस का रिनुअल नहीं कराया है। इसी तरह, परिषद क्षेत्र में मिठाइयां की दुकान और रेस्टोरेंट की भरमार है।

लेकिन किसी ने ट्रेड लाइसेंस लेने की जहमत नहीं उठाई है। हालांकि दुकानदारों के लापरवाह रवैया और नगर परिषद अधिकारियों की उदासीनता से विभाग को हर साल लाखों का राजस्व का चूना लग रहा है। शहरी क्षेत्र में एक आंकलन के मुताबिक पांच हजार से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें है लेकिन इनमें से अधिकांश ने नगर परिषद से ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है। इसको लेकर नगर परिषद के अधिकारी अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन का कहना है कि दुकानदार ट्रेड लाइसेंस नही लेंगे या होल्डिंग टैक्स नही दे रहे है तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। अभियान चलाकर ट्रेड लाइसेंस की जांच की जांच की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *