मुजफ्फरपुर बालिका सुधारगृह कांड के मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर को बुधवार को मध्य रात्रि में भागलपुर जेल से भाया नवगछिया पटियाला के लिए रवाना किया गया है. कटिहार अमृतसर अप एक्सप्रेस से ब्रजेश ठाकुर को 12 पुलिस कर्मियों के साथ पटियाला के लिए रवाना किया गया. भागलपुर केंद्रीय कारा से ब्रजेश ठाकुर को कड़ी सुरक्षा के बीच रात नौ बजे नवगछिया स्टेशन लाया गया.

यहां पर उसे प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में बैठाया गया. प्रतीक्षालय के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को मुस्तैद किया गया था और प्रतीक्षालय की बिजली बंद कर दी गयी थी. रात्रि करीब 12 बजे निर्धारित समय से करीब 17 मिनट विलंबर से आम्रपाली अप एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची. इसके बाद ब्रजेश ठाकुर को सुरक्षा घेरे में प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर ले जाया गया. ट्रेन आने पर सुरक्षा घेरे में ही ट्रेन पर चढ़ाया गया.

स्लीपर श्रेणी से ब्रजेश ठाकुर गया पटियाला

ब्रजेश ठाकुर को कुल बारह पुलिसकर्मियों के साथ पटियाला ले जाया गया. ब्रजेश ठाकुर को स्लीपर श्रेणी के बॉगी से ले जाया गया. उसके साथ एस थ्री बॉगी में भागलपुर एससीएसटी थाना प्रभारी अजय कुमार, एक जामादार, दो हवलदार और आठ सशस्त्र बल शामिल थे. जानकारी मिली है कि आम्रपाली अप एक्सप्रेस से ब्रजेश ठाकुर को पहले अमृतसर ले जाया जायेगा फिर वहां से उसे सड़क मार्ग से पटियाला ले जाया जायेगा. नवगछिया स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दूबे, नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबहादुर, दारोगा प्रेम कुमार साह और भागलपुर नवगछिया पुलिस बल के लोग शामिल थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *