बिहपुर | प्रखंड के खानका-ए-मोहब्बतिया, बिहपुर में 28 फरवरी व एक मार्च को हजरत बाबू हुजूर नेहाल अहमद खां फरीदी रहमतुल्लाह अलैय का सालाना दो दिवसीय उर्स व जश्न-ए-मेराज-ए-मुस्तफा अजीमाेशान से होगा। इसे लेकर अभी से ही कर्रार खां फरीदी, रहबर खां, रहनुमा खां, रिजवान खां आदि ने तैयारी शुरू कर दी है।
Total Downloads: 319
बताया गया कि एक मार्च की सुबह में कुलशरीफ,महफिल-ए-शमा,कब्बाली व नियाज फातिहा के बाद आम लोगो के बीच शिरणी व लंगर बांटा जाएगा। जबकि इससे पूर्व खानका के सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खां फरीदी एवं नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की क्रमश: सदारत व जेरे कयादत में 28 को इशा की नमाज के बाद शानदार जलसा होगा।
इसमें कई राज्य के उलेमा-ए-कराम व शायर-ए-इस्लाम पहुंचेगें। गद्दीनशीं श्री फरीदी ने बाबू हूजूर के जीवन को मानवसेवा में समर्पित बताया। जानकारी के अनुसार नेपाल के मशहूर मौलाना मो. इब्राहिम साहब चतुर्वेदी, बोकारो से हजरत मौलाना मो. जुनैद जमाली आदि पहुंचेगें।

