बिहपुर । बिहपुर के खानकाह ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में सूफी संत हजरत सैयदना बाबू हुजूर नेहाल अहमद खां फरीदी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना दो दिवसीय उर्स ए पाक व जश्न ए मुस्तफा शुरू हुआ। खानकाह के सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खां फरीदी और नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी व शहजादगाने बाबू हुजूर की अगुवाई  में इशा की नमाज के बाद बाबू हुजूर के मजार शरीफ पर चादर पोशी, गुल पोशी, फुल पोशी व नियाज फातिहा कर देश की खुशहाली व अमन चैन तरक्की की दुआ मांगी गई।

खानकाह परिसर  में देर रात तक जलसा चलता रहा। वहीं 19 फरवरी को दस बजे से महफिले शमा, कुल शरीफ व कव्वाली  नियाज फातिहा के बाद आम लौगों के बीच लंगर व शिरणी तकशीम की जायेगी।

आयोजन को सफल बनाने मे कर्रार खान, रहबर फरीदी, रहनुमा फरीदी, बुशमस फरीदी, रोहमा फरीदी, हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, हाफिज आमीर आजम, गुलाम पंजतन, मेहरबान आलम, लालू खान,हस्सान खान, फैज, फारूक आलम नक्शबंदी आदि सक्रिय थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *