नवगछिया: बिहपुर में इमली चौक से बिहपुर चौक के मुख्य मार्ग पर एक दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने छप्पर काटकर नगदी और सामान चुरा लिया। दुकान के मालिक नितेश चौधरी ने झंडापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 378
उन्होंने बताया कि वह गुरुवार रात अपनी दुकान बंद करके गए थे और सुबह चोरी की जानकारी मिली। दुकान की जांच में 20,000 रुपये चोरी हुए और एक कैंची भी मिली, जो चोरों ने छप्पर काटने में इस्तेमाल की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
