बिहपुर, पीरपैंती, सुल्तानगंज व नवगछिया के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी क्रमश: दिवाकर कुमार, दिलीप झा, रवि शंकर कुमार व सौरभ सुमन की धावादल टीम ने शुक्रवार को बिहपुर थाना के एएसआई रामसुदिष्ट बैठा व पुलिस बलों के साथ बिहपुर रेलवे गोलंबर के पास यादव जी होटल में काम कर रहे बाल श्रमिक को मुक्त कराया।

Whatsapp group Join

बच्चे को मुक्त कराने के बाद बिहपुर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने दुकानदार राजेश कुमार यादव के विरूद्ध थाने में बालश्रम की धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज करायी।

जानकारी के अनुसार मुक्त बालश्रमिक को तत्काल तीन हजार रुपया मिलेगा। इसके बाद उसके खाते में 25 हजार रुपया फिक्स किया जाएगा। जिस राशि का ब्याज बच्चे के 18 वर्ष पूरे होने तक मिलता रहेगा। 18 वर्ष पूरा होने पर वह अपनी राशि खाते से निकाल सकेगा। वहीं दुकान में बच्चे से काम करा रहे नियोजक से भी 20 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। बताया गया कि मुक्त बच्चे की कोरोना जांच कराकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, भागलपुर के पास भेजा जाएगा। जहां से निर्देश के बाद बच्चे को बालगृह में भेजा जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *