बिहपुर। बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने शनिवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक बारी -बारी से सभी ऑफिस गये और जानकारी ली। निरीक्षण में मनरेगा पीओ, आरटीपीएस के दो कर्मी एवं सीओ खुद नदारद मिले। हालांकि अंचल नाजिर ने विधायक को बताया सीओ साहब जमीन की मापी में गये हैं।

विधायक ने प्रखंड व अंचलकर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। आपलोग सुबह दस से पांच बजे ऑफिस में काम करें। लोगों को परेशान नहीं करें। ब्लॉक में दलाली प्रथा बंद करें। इस कार्य से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। जो कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है। उसके बाद विधायक बिहपुर थाना पहुंचे।

जहां सीओ के साथ जमीन विवाद को लेकर लगे जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनी। उसके बाद सीओ बलिराम प्रसाद को कुछ निर्देश दिये। विधायक ने 20 दिसंबर को अंचल कार्यालय से संबंधित जमीन की रसीद, म्यूटेशन, दाखिल-खारिज समेत अन्य समस्याओं एवं बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर लगने वाले शिविर में लोगों से आने की अपील की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *