नवगछिया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर नवगछिया के भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुशील मोदी का निधन पार्टी के लिए सबसे बड़ी क्षति है। महामंत्री मुकेश राणा ने कहा कि बिहार में सुशासन सरकार लाने में सुशील मोदी की महती भूमिका थी।
Total Downloads: 352
उनके निधन पर आम जनमानस में भी मायूसी है। पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि सुशील मोदी बिहार के प्रभावशाली नेताओं में एक थे। पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने कहा कि सुशील मोदी का निधन हम कार्यकर्ताओं के लिए काफी दुखदाई है। मनोज पाण्डेय ने कहा कि सुशील मोदी नवगछिया के कार्यकर्ताओं से विशेष लगाव रखते थे।
उनका असमय जाना दुखद है। मौके पर अजित कुमार, अजय कुशवाहा, आलोक सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, प्रवेश कुमार यादव, रंजीत झा, नरेश साह, राजकुमार रजक, अनीष यादव सहित अन्य नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। बुधवार को भाजपा पार्टी कार्यालय नवगछिया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

