नवगछिया| आठवीं राष्ट्रीय बालक एवं बालिका जूनियर लगोरी प्रतियोगिता 2024 जो 28 से 30 जून तक रत्नागिरी चिपलुण महाराष्ट्र में आयोजित की गई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 374
उसमें बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। यह बिहार लगोरी टीम के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। क्योंकि इस टीम ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया है।
टीम के सदस्यों में नवगछिया पुलिस जिला के चार बालिका (अंजली भारती, शबनम कुमारी, कोमल कुमारी, श्वेता कुमारी) और दो बालक (शुभम कुमार ,प्रेम कुमार) शामिल थे। इन युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
