नवगछिया : अंग जनपद सहित बिहार और बंगाल के सभी मनसा विषहरी मंदिर में बिहुला के गीत गाए जाएंगे। इस दौरान सती बिहुला के मायके नवगछिया के विषहरी मंदिर में मंगलवार को नाग पंचमी के पूजा के उपरांत ही बिहुला के गीत गाने की शुरूआत हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
कुणाल गुप्ता ने बताया कि बिहुला गीत में ही मनसा विषहरी की पूरी कहानी का सार है। बिहुला गीत भक्तों के द्वारा एक माह तक आस्था और धूप दीप सहित पूरी निष्ठा के साथ मनसा विषहरी मंदिरों में हर सुबह-शाम गाए जाते हैं।
नवगछिया बिहुला विषहरी समिति के मुकेश राणा ने बताया कि भगवान के एक स्वरूप बिहुला का जन्म नवगछिया में भगवान शंकर की मानस पुत्री मनसा विषहरी को पृथ्वीलोक पर पूजा दिलाने के लिए हुआ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
