नवगछिया : खरीक प्रखंड के तेलघी स्थित बीआरसी कार्यालय में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। कार्यालय का मुख्य द्वार पूरी तरह सुरक्षित है। जिसके कारण आशंका है कि चोरों ने छत के रास्ते अंदर घुसकर घटना को अंजाम दिया।

चोर सबसे पहले बीईओ ऑफिस के ताले को तोड़कर अंदर घुसे। अंदर रखे अलमारी को तोड़ कर उसमें रखे चाबी के गुच्छे लेकर सभी कार्यालय का ताला खोलकर रखे सभी कागजातों को छत-विक्षत कर दिया। चोरों ने जिस आरी-पत्ती से बीईओ कार्यालय का ताला को काटा, वह पत्ती भी कार्यालय में छोड़ दिया है। चोरों ने जिस अंदाज में घटना को अंजाम दिया, इसको लेकर तरह-तरह के सवाल खड़ा हो रहे हैं।

सवाल उठ रहे हैं कि चोरों को कैसे पता था कि बीईओ के कार्यालय में अन्य कमरे का चाबी का गुच्छा रखा था। वहीं, बीआरपी कृष्ण कुमार विद्यार्थी ने बताया कि कौन-कौन सी कागजात चोरी हुई है, इसका आकलन अबतक नहीं किया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच के बाद चोरी हुई कागजातों का आकलन किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *