नारायणपुर : पूरब पंचायत के मधुरापुर निवासी विनय साह के पुत्र गुलशन कुमार को भवानीपुर पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर रविवार को पीएचसी नारायणपुर में स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में न्यायालय से जेल भेजा गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की बीते वर्ष प्रश्नपत्र वायरल करने के आरोप में भागलपुर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नारायणपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भवानीपुर ओपी में गुलशन कुमार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपित फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
