नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र में हुई दहेज हत्या के मामले में मृतका सपना कुमारी के पिता पुरण भगत ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। बुधवार को दिए गए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Whatsapp group Join

मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी पुरण भगत ने बताया कि करीब 11 महीने पहले उन्होंने अपनी पुत्री सपना कुमारी की शादी बिहपुर थाना क्षेत्र के नुरुउद्दीनपुर दुधैला निवासी दीपक भगत के साथ की थी।

पीड़ित पिता के अनुसार, शादी में अपनी क्षमता से अधिक खर्च करने और उपहार देने के बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार 5 लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

उन्होंने बताया कि सपना अक्सर फोन कर रोते हुए मारपीट और अत्याचार की जानकारी देती थी। परिवार को उम्मीद नहीं थी कि दहेज के लालच में उसकी हत्या कर दी जाएगी। घटना के बाद न्याय की आस में परिवार ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने तथा दियारा क्षेत्र में हत्या करवाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष गांव के आसपास घूमकर लगातार भय का माहौल बना रहा है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।

पुरण भगत ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा तथा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *