नवगछिया बाजार स्थित स्टेट बैंक के कर्मी द्वारा लाभुक के खाते से पैसा निकालने का मामला सामने आया है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी ध्रुव कुमार ने नवाछिया थाने में शिकायत दी है कि उनका खाता नकाछिया स्टेट बैंक में है। बैंक के कैशियर नवीन कुमार पर उन्होंने खाता से पैसा निकालने का मामला दर्ज करवाया है।
आवेदन में पीड़ित ध्रुव ने बताया है कि उनके खाते से 74000 हजार रुपए की दो बार में निकासी की गई है। इस संबंध में बैंक में पूछताछ करने की गई तो बैंक कमी ने उसे फटकार लगाकर जुर्माना लगाने की धमकी देकर भगा दिया और पासबुक भी रख लिया। काफी मित्रतों के बाद बैंक कमी ने पासबुक वापस किया।
पैसा वापस नहीं होने पर जब नवगछिया धाने में आवेदन दिया गया तो बैंक से फोन कर कहा गया कि अकेले आना साथ में किसी को लाने की जरूरत नहीं है। जब बैंक गए तो कैशियर नवीन कुमार ने पीछे की तारीख में विड्रोल फॉर्म भरकर मांगा और पैसे वापस करने का आश्वासन दिया। कैशियर ने कहा कि बैंक के कमी ने भूलवश पैसा निकाल लिया है।


