बिहपुर। बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने बिहपुर में नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रविवार को नशा उन्मूलन रैली निकाली।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार के अगुवाई में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय तिरंगा के साथ रेलवे स्टेशन गोलंबर से लेकर पूरे बाजार में नशा के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा, अविनाश शर्मा, रवि राहुल, आदित्य राज, मुकुल, मो.सैफ, अजीत, बिट्टू, गुलशन, पुष्कर, अमित, अभिषेक, सन्नी, सूरज, छोटू कसेरा व घनश्याम आदि मौजूद रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
