बिहपुर : थाना क्षेत्र के सोनवर्षा के हरिजन टोला निवासी कैलाश दास के 38 वर्षीय पुत्र कपिलदेव दास की मौत शनिवार को संदिग्ध स्थिति में हो गई। युवक की पत्नी मीना देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही संतोष दास और विलास दाव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पति को आरोपियों ने शराब में जहर मिलाकर पिला दी जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस को दिए आवेदन में पत्नी ने कहा है कि दोनों आरोपी वार्ड 15 से वार्ड सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे तेजू दास के चुनाव प्रचार करने के नाम नाम पर पति को घर से बुलाकर लेकर गए थे। उन्होंने बताया कि पति ठेला चलाते हैं। उन दोनों व्यक्ति ने साजिश कर मेरे पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी और उसी ठेला पर सुला दिया।

जानकारी मिलने पर हम लोग उसे इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी लेकर गए। जहां से डाक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन मायागंज अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद पति को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *