बिहपुर। भवानीपुर ओपी पुलिस को शराब तस्करों के खिलाफ रविवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। शराब तस्कर शराब पिकअप से उतारकर सुरक्षित जगहों पर ले जाते कि वह पुलिस पहुंच गयी। हालांकि तस्कर भागने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगरपाड़ा के भेमरीटोल में भोपाल के घर के दक्षिण एक पिकअप से शराब उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी रमेश कुमार साह एवं एएसआई रवि कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे।

भवानीपुर ओपी प्रभारी ने बताया की 45 कार्टन रॉयल प्लेयर 180 मिली की 2152 बोतल, ब्लू स्ट्रोक 375 मिली का 600 बोतल, 30 प्लास्टिक बोरी में चावल करीब 12 क्विंटल एवं झरखंड नंबर की पिकअप बरामद की गयी है। वहीं शराब तस्करी में मनोज गोस्वामी साकिन नगरपाड़ा, शमशाद अली साकिन चकरामी नारायणपुर , आलोक सिंह जिला बांका जो नगरपाड़ा अपने मामा शिव सिंह के घर आता-जाता हैं एवं वाहन मालिक सुमन यादव साकिन घटरामपुर पोस्ट मालपुर जिला गोड्डा एवं अज्ञात चालक को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप सा मचा हुआ हैं । वही ओपी प्रभारी ने कहा की अवैध रूप से शराब बेचने व भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस का यह छापेमारी अभियान जारी रहेगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *