भागलपुर : दवा लाने जा रहा एक युवक सरकारी बस स्टैंड के पास मास्क चेकिंग में पकड़ा गया। पुलिसवालों ने कारण युवक को दवा पहुंचाने में देरी हुई तो मायागंज अस्पताल में भर्ती युवक की गर्भवती भावज के शिशु की मौत हो गई। इस बावत इस्माइलपुर के भिट्‌ठा गांव निवासी गुड्‌डू यादव ने एसएसपी को आवेदन देकर चेकिंग करने वाले पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग की है।

गुड्‌डू का कहना है कि हड़बड़ी में वह मास्क पहनना भूल गया था। पुलिस ने चेकिंग में पकड़ा तो उसने मास्क नहीं पहनने का जुर्माना भी दे दिया। इस दौरान पुलिसवालों से उसकी बकझक हो गई तो उसे देर तक रोके रखा।

युवक ने आरजू मिन्नत की और कहा कि वह दवा लाने जा रहा है और मरीज की हालत गंभीर है। फिर भी पुलिसवालों को उस पर रहम नहीं आया। कुछ देर बात युवक को अस्पताल से फोन आया कि बच्चे की मौत हो गई है। तब युवक जबरन पुलिसवालों के चंगुल से भाग कर अस्पताल पहुंचा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *