नारायणपुर । प्रखंड के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर आयोजित भागवत कथा मंच का उद्घघाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव, मंटु यादव व मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डु यादव ने फीता काटकर किया। उज्जैन की कथावाचिका अन्नपूर्णा गिरि उर्फ वर्षा नागर का स्वागत मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

कथावाचिका ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण सच्चे मन से करने पर मानव का कल्याण होता है। श्रोता को राधे-राधे के धुन पर काफी झुमाया। कथा को सुनने आशाटोल, पहाड़पुर, रायपुर, मनोहरपुर, भोजूटोल, कुशहा, तेलडीहा, नागर, चकरामी सहित दर्जनों गांव से हजारों की तादाद में महिला-पुरुष जुट रहे हैं।

मेला समिति के सदस्य दुर्गेश कुमार सोनू ने बताया कि सात व आठ सितंबर को अन्तरराष्ट्रीय पहलवान अखाड़ा पर अपना दम दिखायेंगे। नौ सितंबर को पहले कथा का समापन दोपहर एक बजे तक होगा। फिर दो बजे मटका फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रखंड के चार पांच गांव के लोग हिस्सा लेंगे। उसके बाद तीन बजे से प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित रूट पर नारायणपुर गंगा जहाज घाट में भव्य तरीके से किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *