बिहपुर । नवगछिया भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी राजेश कुमार के संचालन व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड के सोनवर्षा में युवा चौपाल आयोजित हुई। सोनवर्षा में तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन भाजयुमो के प्रदेश संयोजक अपूर्व तिवारी भी शामिल हुये।
Total Downloads: 81
चौपाल को संबोधित करते हुए कहा भाजयुमो व युवा शक्ति को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि भाजपा के झंडे का भाजयुमो एक मजबूत डंडा है। बैठक के बाद भाजपा नेताओं संग पौधरोपण भी किया।
इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार राय, जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, अरूण चौधरी, आलोक राय, भोला कुंवर, कल्याण झा, सत्यम, अमलेश, बासुकी, सौरभ, बिट्टू, आशुतोष व मनोहर झा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी थी।
