नवगछिया । सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय नवगछिया में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में मंत्री, भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग, राम सूरत राय, विधायक ई शैलेन्द्र, विधायक पवन यादव तथा पूर्व सांसद अनिल यादव ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

मंत्री श्री राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के आठ वर्ष सुशासन और गरीब कल्याण के लिए जितने काम हुए उतना काम आजादी के 70 सालों में भी नहीं हुआ।

हर घर नल का जल सपना साकार हो रहा है। घर-घर शुद्ध पेयजल मोदी सरकार उपलब्ध करा रही है।मौके पर जिलाध्यक्ष बिनोद मण्डल,पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा सहित वरीय संख्या में भाजपायी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *