गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा में प्रेम विवाह के कारण प्रेमी युवक की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए युवक के पिता ने गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

कटिहार जिला के बरारी भैंसदीरा निवासी बहादुर साह, पिता स्व. सत्यनारायण साह ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि मेरे पुत्र बाबुल कुमार सोनी की शादी 2020 में करारी तीनटंगा निवासी उमेश साह की पुत्री वीणा कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से ही लड़की अपने पति के साथ नहीं रहकर देवर के साथ रहने लगी। उसने बताया कि उसके छोटे पुत्र हीरालाल साह उर्फ रोहित (22) का अवैध संबंध मेरे बड़े लड़के की पत्नी वीणा देवी के साथ था। प्रेम में वशीभूत होकर मेरे बेटे ने अपनी भाभी के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया और प्रेमिका वीणा देवी के नाना कुनकुन साह के घर करारी तीनतंगा में जाकर रहने लगा। सोमवार पांच जुलाई के संघ्या पांच बजे मुझे सूचना मिली कि बेटा हीरालाल साह उर्फ रोहित को कुनकुन साह पिता देवराज साह, मनोज साह पिता कुनकुन साह, शिरोमणि देवी पति उमेश साह, वीणा देवी पिता उमेश साह व पति हीरालाल साह उर्फ रोहित सभी ग्राम तीनटंगा ने साजिश के तहत मिलकर हत्या कर शव को गायब कर दिया है।

मां और बहन का रो रो कर हुआ बुरा हाल

जवान पुत्र की मौत के बाद मां देमंती देवी का रो रो कर बुरा हाल था, वही बहन भी फूटफूट कर रो रही थी। करारी तीन टंगा पहुचे वहां पिता और माँ की चीत्कार से इलाका गूंज रहा था। लोग अपनी भूमको कोश रहे थे।चारो तरह सिसकियां गूंज रही थी।

जिसके साथ जीने मरने की कसमें खायी वहीं निकला कातिल

मृतक के परिजनों ने कहा कि जिसके साथ रोहित ने प्यार किया जीने मरने की कसमें खाया।उसी ने अपने नाना, मामा, मामी के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। वही गोपालपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। सूचना मिली है कि हीरालाल ने जहरीला पदार्थ कहकर अपनी जान दे दिया था जिसके डर से ससुराल वाले ने हीरालाल की मौत की खबर उसके परिजनों को नहीं दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *