नवगछिया : खरीक पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार देर शाम पटना मद्य निषेध टीम से खरीक पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एनएच के रास्ते भारी मात्रा में शराब लोड पीकअप वैन गुजर रही है, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ साथ एनएच 31 खरीक चौक पहुंचे। जहां सादे लिबास वाली पुलिस की तैनात कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जैसे ही स्काउट कर रहे कार चालक की नजर पुलिस टीम पर नजर पड़ी वह गाड़ी छोड़ कर भागने लगा। लेकिन खदेड़कर कर पकड़ लिया गया। जिसके बाद दोनों वाहनों की तलाशी की गई तो वैन पर भारी मात्रा में कार्टन में रखा शराब  मिला।

जिसके बाद दोनों वाहनों को जब्त करने के साथ उस पर सवार तीन शराब माफिया को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीकअप वैन से ब्रांडेड कंपनी की कुल 724.5 लीटर अंग्रेजी शराब के बरामद हुई है। शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के जगतपुरा निवासी गोपाल कुमार, इसी जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी सोनू कुमार एवं बरौनी के ठकुरी चौक हाजीपुर टोला निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई। इस कार्रवाई में जेएसआई सूबेदार पासवान, पीएसआई अविनाश कुमार, राहुल कुमार, मो. एजाज रिजवी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे।

स्थानीय छोटे कारोबारियों के हाथ खपाने की थी तैयारी

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार शराब माफिया ने बताया कि हमलोग झारखंड के एसडीहा से शराब की खरीददारी कर बेगुसराय ले जा रहे थे। जहां स्थानीय छोटे कारोबारी के हाथों खपाने की तैयारी थी। दुर्गा पूजा को लेकर काफी मात्रा शराब की डिमांड थी। जिसके कारण देर रात तक सभी शराब को खपा कर सोमवार को पुनः दूसरी खेप लाने के लिए झारखंड रवाना होता। किन्तु, इससे पूर्व ही हमलोग पकड़ा गये।

गिरफ्तार शराब माफिया ने इस कारोबार में शामिल बेगुसराय के अन्य कई माफियाओं के नाम बताया है। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद मोबाइल के आधार पर पुलिस भी इस काले कारोबार में शामिल अन्य कारोबारी की पहचान में जुट गई है। गिरफ्तार गोपाल के खिलाफ पूर्व से बेगुसराय के विभिन्न थाना समेत भागलपुर सदर थाना में पूर्व से शराब कारोबार के कुल आठ मामले दर्ज है जिसमे कई माममले वंचित है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *