नवगछिया : नवगछिया सावित्री पब्लिक स्कूल में सोमवार को भूकंप सप्ताह के तहत भूकंप, अग्निकांड एवं प्रकृति आपदा के के दौरान उनसे बचाव के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई. अग्निशमन पदाधिकारी शंभू कुमार के नेतृत्व में विद्यालय में आयोजित मॉक ड्रिल में छात्र-छात्राओं को भूकंप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी ने भूकंप, अगलगी एवं प्रकृति आपदा आने से कैसे बचा जाय के बारे में बताया.
Total Downloads: 112
इस दौरान छात्र-छात्राओं को आग लग जाने की स्थिति में आग पर नियंत्रण पाने एवं आग से बचाव के लिए क्या-क्या करना चाहिए इसके बारे में भी जानकारी दी गई. मौके पर छात्र-छात्राओं को इसका डेमो कर भी दिखाया गया. कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन पदाधिकारी शंभू कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कहीं भी आग लग जाने के बाद अग्निशमन के मोबाइल नंबर 7485805900 एवं 7485805901 नवर पर सूचना दे।

सूचना मिलने पर अग्निशमन दस्ता मौके पर तत्काल पहुच कर बचाव कार्य करेगी. मौके पर विद्यालय के निदेशक शिक्षाविद रामकुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, विद्यालय के प्राचार्य जरीन बहाव सहित सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद थे.

