भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर के पास स्थित शिवगंगा तालाब का जल्द ही जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए प्रखंड प्रमुख ने 22 लाख रुपए दिये हैं, जिससे 65 फीट सीढ़ी का निर्माण हो चुका है। इसके चारों तरफ सीमेंट-ईंट से पक्कीकरण होगा। शेष बचे 700 फीट में जिला प्रशासन की ओर से सीढ़ी निर्माण के साथ हाईमास्ट लाइट लगायी जाएगी।

सेवक डॉ. दीपक मिश्र ने बताया कि मंदिर का मुख्य गुंबद 960 वर्गफीट में 111 फीट ऊंचा बन रहा है। शेष आठ गुंबद छोटा होगा। इसका निर्माण वृंदावन के प्रसिद्ध शिल्पी जितेंद्र सिंह कर रहे हैं। गुंबद का काम 14 अक्टूबर 2019 को स्वामी आगमानंद द्वारा नींव डालने के बाद शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि भविष्य में दुर्गा मंदिर परिसर बिहार ही नहीं, बल्कि भारत का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल बनेगा।

यहां के ग्रेनाइट पत्थर पर सम्पूर्ण श्री दुर्गा सप्तशती लिखकर तैयार हो चुका है। 111 फीट ऊंचा गुंबद बनने के बाद दीवार में श्री दुर्गा सप्तशती का पत्थर लगाया जाएगा। दीपक ने बताया कि शिव मन्दिर परिसर का जीर्णोद्धार के साथ एक धर्मशाला का निर्माण कराया जायेगा। यह मंदिर लगभग 350 वर्ष पुराना है। यहां लोग श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं। भागलपुर, बांका, गोड्डा, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार और पूर्णिया जिले से श्रद्धालु आते रहते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *