रामनवमी पर्व पर बुधवार को प्रखंडाें के शहरी अाैर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। चैती दुर्गा मंदिरों में देवी के 9वें स्वरुप सिद्धिदात्री की पूजा कर भक्तों ने सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। साथी मां दुर्गे से कोरोना महामारी से निजात दिलाने की गुहार लगाई।

इधर नवरात्र व्रत करने वाले श्रद्धालु ने कन्याओं का पूजन विधि विधान से कर उन्हें भोजन कराने के बाद व्रत तोड़ा। अन्य इलाकों में श्रीराम व हनुमान की आराधना कर ध्वजारोहण किया गया। उधर, कहल गांव में भी रामनवमी पर मंदिरों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से इलाका गूंज उठा। दनौरा के महंत बाबा स्थान में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ध्वजारोहण किया।

सुकटिया बाजार के दुर्गा मंदिर में भक्तों ने किए माता के दर्शन

नवगछिया/बिहपुर| गोपालपुर सु कटिया बाजार में चैती दुर्गा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर का पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। आसपास के इलाकों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना की। हालांकि कोरोना के कारण इस बार मंदिर परिसर में मेला का आयोजन नहीं किया गया है।

मान्यता है कि यहां जो भक्त श्रद्धा से मां के दरबार में शीश झुकाते हैं, उनकी मुरादें पूरी होती हैं। वहीं बहपुर के औलिया बाद स्थित चैती वैष्णवी दुर्गा मंदिरों में माता सिद्धिदात्री की पूजा श्रद्धालुओं ने की। मड़वा, झंडापुर, दयालपुर, हरिओम आदि गावों से भक्तों ने माता के दर्शन कर कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामना की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *