शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर आगमानंद महाराज के अवतरण दिवस पर नगरह में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की गई। नगरह स्थित ललितेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडितों पूजा कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच पोंगल प्रसाद व आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। शाम में ग्रामीण संगीतकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं मंत्रमुग्ध कर दिया।

सनातन सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। मौके पर अरुण सिंह, माधवानंद ठाकुर, शरद योगी, सुनील सिंह, सुशील ठाकुर, विष्णु सिंह, सूरज झा, नंदन सिंह, दीपक शांडिल्य, अभिनव मानस, सुशांत, फंटूश आदि मैजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *