नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र पछगछिया से युवक का अपहरण का मामला सामने आया है। पूर्णिया जिले के सदर सीटी क्षेत्र के पोलोग्राम गुलाबबाग निवासी मनोज कुमार भगत ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि उनका पुत्र रोहित कुमार भगत अपने ननिहाल पचगछिया से बुधवार की दोपहर करीब एक अपने घर जाने के लिये निकला।
Total Downloads: 359
एक बज कर बीस मिनट पर कॉल करने पर उसने बताया कि वह मकंदपुर चौक पर गाड़ी का इंतजार कर रहा है। करीब दो बजे उसने ममेरे भाई शिवम कुमार के मोबाइल पर मैसेज किया कि बस नहीं मिलने के कारण किसी चार पहिया वाहन से पूर्णिया जा रहा है। गाड़ी में कुछ समस्या लग रही है। गाड़ी में उसके अलावा दो अन्य लोग थे। पानी पीने के लिये रोकने के लिए कहने पर गाड़ी नहीं रोकी।
बताया कि गाड़ी में अवैध हथियर भी है। मैसेज में उसने बताया कि गाड़ी वापस मोड़ ली है। मैसेज में मकंदपुर चौक पहुंचने के लिए कहा। मैसेज से परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

