नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड के भिठा गांव में बुधवार को खेत से जुड़े विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के एक किसान के खेत में लगी मकई की फसल में एक भैंस घुस गई, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा। इसी बात को लेकर खेत मालिक और भैंस के मालिक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई।

इस झगड़े में एक पक्ष के खुर्शीद आलम के सिर में चोट आई है, जबकि दूसरे पक्ष से कारे लाल, मनोज, वरुण सहित कुल पांच लोग घायल हुए हैं।

इस्माइलपुर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि मकई की फसल को नुकसान पहुंचने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें छह लोग घायल हुए हैं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *