खरीक : खरीक प्रखंड के शंकरपुर दियारा गंगा घाट पर मछली मारने के दौरान विषाक्त सत्तू खाने 12 मछुआरे बेहोश हो गए. सभी मछुआरों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विषाक्त सत्तू खाने से बीमार सभी मछुआरे खरीक प्रखंड के राघोपुर अंतर्गत बहतरा और नवगछिया के मक्का तकिया के रहने वाले हैं.

फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों में राघोपुर बहतरा के सुबोध साहनी,उधन सहनी, सुनील साहनी,साजो सहनी और नवगछिया मखातकिया के दशरथ साहनी राजीव कुमार दो मंडल बजरंग मंडल नंदलाल सिंह, विकास कुमार सुभाष साह शामिल है. मछुआरों ने बताया कि उन्हीं में से एक मछुआरा जिन्होंने सत्तू नहीं खाकर चुरा खाया था वह खाना खाने के बाद ठीक रहा बाकी सभी जहरीले सत्तू खाने से बेहोश हो गए और उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया.

मछुआरों की बीमार होने की सूचना मिलने पर राघोपुर बहतरा और नवगछिया मखातकिया के परिजनों में इस बात को लेकर चिंता काफी बढ़ गई. मत्स्यजीवी संघ के सचिव अभिषेक साहनी ने सभी मछुआरों को अविलंब इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराने में सहयोग किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *