बिहपुर: मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में पार्वती मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। संचालन ग्रामीण सह समाजिक कार्यकर्ता रुपेश कुमार रूप ने किया। माता पार्वती का मंदिर क्षतिग्रस्त होने के कारण पुनर्निर्माण किया जा रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 85
मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए लोगों ने अपनी बातों को रखा। बैठक में शंभू राय, अजीत कुमर, संजय राय, ब्रजेश चौधरी, श्याम राय, संजय चौधरी, विजय राय, डबलू राय, संजय पांडे, राजेंद्र दास, गोपाल चौधरी, ब्रह्मदेव ऋषिदेव, सीताराम पंडित, रामदेव मंडल आदि मौजूद रहे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
