नवगछिया : कोविड 19 के संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार अप्रत्याशित वृद्धि जारी है। आए दिन कोरोना संक्रमित मरीजों पाए जा रहे है. अनुमंडल के नारायणपुर एवं रंगरा प्रखंड में एक ही स्थान के कई लोगो के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
Total Downloads: 167
रंगरा प्रखंड के मदरौनी पंचायत के वार्ड नो में पांच लोग संक्रमित पाए जाने के बाद एसडीओ अखिलेश कुमार ने मदरौनी पंचायत के वार्ड नो नाशी टोला को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है. नाशी टोला को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए एसडीओ ने सील कर दिया है साथ ही उसमें आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया.

इसके साथ ही नारायणपुर प्रखंड के मनोहरपुर के वार्ड 11 में 16 व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर एसडीओ मनोहरपुर के वार्ड 111 को भी कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया है. दोनो स्थानो पर लोगो का आवागमन न हो इसको लेकर दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की है.

