बिहपुर- थाना क्षेत्र के मड़वा से झंडापुर ओपी पुलिस ने सोमवार को 32 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. झंडापुर ओपी पुलिस ने अजीत राय के घर के लेटरिंग के पीछे झाड़ी से बरामद की है.बरामद शराब में आरएस 180 एमएल के 36 बोतल,ब्लू स्टोक 375 एमएल के 15 बोतल,मेंक डोवेल 375 एमएल के 44 बोतल, ब्लेंडर180एमएल 8 बोतल एवं 750 एमएल के 4 बोतल बरामद किया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
ओपी प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मड़वा में शराब तस्कर ज्यादा मात्रा में विदेशी शराब को तस्करी के लिए स्टॉक किए हैं जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा हरिकिशोर सिंह बरामद कर लिया. मौके से शराब तस्कर फरार हो गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

