रंगरा| रविवार को मदरौनी पंचायत के करीब 300 घरों में कोसी के बाढ़ का पानी घुस गया। इससे लोगों के सामने हर तरह के संकट की स्थिति उत्पन्न हो हो गई है। लोग अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं।

पंचायत के लोगों का प्रखंड व अनुमंडल से संपर्क भंग हो गया है। अब नाव ही एकमात्र सहारा है। पंचायत के नासी टोला, पुवारी टोला स्थित अन्य लोगों के अलावा पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना, पूर्व मुखिया पंचानंद सिंह, पूर्व प्रमुख सुनीत कुमार सिंह, ध्रुव नाथ सिंह, झाखारी सिंह, पंचायत समिति सदस्य रंजन सिंह का घर पानी में डूब गया है।

जिनके घर पक्के हैं वे लोग घरों की छतों पर और अधिकांश लोग पंचायत में ही ऊंचे जगहों पर शरण लिए हुए हैं। सीओ जितेंद्र कुमार राम ने कहा कि सोमवार को दौरा किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *