नवगछिया:- रंगरा प्रखंड के मदरौनी सोहडा़ स्थित प्रसिद्ध बाबा महंथ मंदिर से बुधवार को विराट कलश शोभा यात्रा 19 वां वर्ष जारी रहा हजारों की संख्या में श्रद्धालु ने भक्ति भाव के साथ स्थानीय कोसी नदी से जल भरकर भक्ति में जयकारो के साथ गांव भ्रमण करते हुए पंचमुखी मंदिर का परिक्रमा के बाद बाबा महंथ मंदिर के परिसर में हजारों कलश को रखा इस दौरान रंगरा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में दलबल के साथ सक्रिय भूमिका निभाई
Total Downloads: 165
कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत शिक्षक डा० कृष्णदेव प्रसाद सिंह व मुख्य अतिथि लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत ने किया मेला कमेटी के अध्यक्ष मुक्ति प्रसाद सिंह ने बताया कि विशाल कला शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय मेला का भव्य आयोजन किया गया है 72 घंटा अखंड राम धुन संकीर्तन भक्ति में जागरण का कार्यक्रम किया गया है पंडित शिव शंकर ठाकुर के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुजन किया गया
वहीं श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने बताया कि मेले के आयोजन से हमारी सभ्यता संस्कृति का विकास होता है इस दौरान लाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत ,मेला कमेटी के अध्यक्ष मुक्ति प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष भूमि मंडल, बटेश्वर मंडल ,कोषाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ,सचिव मंटू मंडल ,मदरौनी मुखिया अजीत कुमार सिंह,उपसचिव कृष्णदेव शर्मा, सहौरा मुखिया दिवाकर सिंह ,पंचायत समिति विनोद सिंह, इंद्रभूषण सिंह, राजदेव गुप्ता, नंदन यादव, पवन कुमार सहित मौजूद रहे ||

