गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के लालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर के प्रांगण में एक दिवसीय जिला कबड्डी चैम्पियनशिप 2018 का उद्घाटन संयुक्त रूप से पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव व पूर्व विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने मंगलवार की दोपहर को नारियल फोड कर विधिवत उद्घाटन किया. इस चैम्पियनशिप में अंग क्रीडा मंडल सबौर, बिहपुर, नारायणपुर, भागलपुर सदर, सुल्तानगंज, नवगछिया सदर, उत्सव कबड्डी क्लब श्रीपुर, 7स्टार सिंघिया मकंदपुर, राजेन्द्र कॉलनी नवगछिया, बाँका व नारायणपुर बजरंग टीम सहित कुल 12टीमों ने हिस्सा लिया.
Total Downloads: 386
उद्घाटन के पूर्व सभी खिलाडियों ने मार्च पास्ट कर गाँव का भ्रमण किया.उद्घाटन मैच बाका व नारायणपुर के बीच खेला गया. जिसमें संघर्षपूर्ण मुकाबले में नारायणपुर ने बाका को 33-31 से पराजित किया. चैम्पियनशिप के विशिष्ट अतिथि शिक्षक सुभाष चौधरी थे.

भागलपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम, नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह आदि की देखरेख में मैच का कार्यक्रम किया गया.मैच के निर्णायक मंडल में मो शाकिब आलम, राजेश, दिलीप शर्मा, ज्योति सिंह, सपना, मो राशिद, प्रवेश कुमार, टुनटुन आदि थे.

