नवगछिया : अभाविप के गतिविधि सेवार्थ विधार्थी नवगछिया के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कदवा दियारा क्षेत्र के कासिमपुर के मध्य विद्यालय में छात्राओं के बीच महिला सशक्तिकरण की चर्चा की गई एवं उनके बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया एवं मिलन चौक पर जरुरतमंद लोगो के बीच भोजन वितरण किया गया वहीं मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।
Total Downloads: 165
सेवार्थ विद्यार्थी दक्षिण बिहार के प्रांत सहसंयोजक अनुज चौरसियाआज महिलाएं समाज के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। आइए, हम सभी नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित हो उसी को मद्देनजर रखते हुए हम महिला शिक्षकों के संग सब छात्राओं को जागरूक करने का कार्य किया।
सेवार्थ विधार्थी के कार्यकर्ता साजन सिंह ने बताया कि आज महिला दिवस के अवसर पर मिलन चौक पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने भोजन वितरण किया एवं समाज में हमारी बहन बेटियों भी सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है इसलिए हम सभी अपने सोच को बदलते हुए नारी शक्ति का सम्मान करते हुए उनको आगे बढ़ाने में अहम योगदान दें। वही मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि अभाविप का यह कार्य काफी सराहनीय है वही मौके पर अभाविप के अनुज चौरसिया, साजन सिंह, रोबीन सिंह एवं विद्यालय के सभी शिक्षक गण साजन सिंह पूनम देवी आदि मौजूद

