नवगछिया के मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा ने मारवाड़ी विवाह भवन में मनुहार हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष प्रिती कुमारी, प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया, सुभाष वर्मा, गोविंद केडिया, रवि सरार्फ, राजेश चौधरी, सपना शर्मा, वीणा सरार्फ, बबीता वर्मा, और अध्यक्ष रश्मि सरार्फ जैसे प्रमुख व्यक्तियों ने किया।
इस महोत्सव में युगल जोड़ी की प्रतियोगिता में पहले स्थान पर ईशा मावन्डिया और आकांक्षा मावन्डिया रही, जबकि दूसरे स्थान पर शिखा कानोडिया और सुहानी कनोडिया ने कब्ज़ा किया। सभी बच्चों ने डांस धमाका में अपने अद्भुत नृत्य कौशल दिखाए। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे स्टॉल्स, राजस्थानी व्यंजनों, मेहंदी प्रतियोगिता, वन मिनट गेम्स, सरप्राइज गेम्स, और लकी ड्रा जैसे अनेक गतिविधियाँ शामिल थीं, जिन्हें सभी उपस्थित लोगों ने सराहा और विभिन्न पुरस्कार भी दिए गए।
इस आयोजन की सफलता में जागृति शाखा की अध्यक्ष रश्मि सराफ, सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया, और अन्य सदस्यों जैसे बबीता वर्मा, बुलबुल वर्मा, चित्रा टिवडेवाल, पूजा शर्मा, सरिता चिरानिया, रिया चिरानिया, संध्या चिरानिया, रिंकी शर्मा, रितु चिरानिया, खुशबू मावंडिया, बिणा सरार्फ, सपना शर्मा, कबिता अग्रवाल, कंचन खेमका, सीमा गाडोदिया, और रीता गाड़ोदिया का उत्तम योगदान रहा।

