नारायणपुर प्रखंड के मोजमा दियारा में 10 मार्च को मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। 15 वर्षीय प्रिंस कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, शहजादपुर पंचायत के नुरूद्दीनपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र ठाकुर का पुत्र प्रिंस कुमार रोज की तरह मोजमा दियारा में भैंस चराने गया था। इसी दौरान उसकी भैंस सुल्तानगंज के गंगापुर दियारा निवासी जीवो यादव के पुत्र भूलो यादव के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

लाठी-डंडे से हमला

आरोप है कि विवाद के दौरान भूलो यादव ने प्रिंस कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान मौत

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के बाद भी जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही प्रिंस कुमार ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पहले उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन मंगलवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *