नवगछिया। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को संपन्न 69वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला डबल्स में बिहार की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह, वंदना कुमारी, पूनम कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

चैंपियनशिप के तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में बिहार की जोड़ी ने कर्नाटक की जोड़ी को लगातार दो सेटों में 35-28, 35-25 से पराजित किया। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरीशंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप के फाइव्स स्पर्धा में बिहार की महिला टीम ने छठा स्थान प्राप्त कर ऑल इंडिया फेडरेशन कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

चैंपियनशिप में बिहार महिला टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाली वंदना कुमारी व पुरुष वर्ग में बिहार की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दीपक प्रकाश रंजन को बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। कांस्य पदक प्राप्त करने वाली बिहार की महिला डबल्स टीम व प्रतियोगिता के बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड से पुरस्कृत होने वाले दीपक प्रकाश रंजन, वंदना कुमारी व प्रशिक्षक विकास कुमार, राकेश रंजन को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सह सदस्य, बिहार विधान परिषद प्रो.नवल किशोर यादव, संघ की उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता, मिथिलेश कुमार मंडल, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, रंजन गुप्ता, अनामिका पासवान, पटना जिला सचिव डॉ.अरुण दयाल, वैशाली जिला सचिव रवि रंजन कुमार, नवगछिया जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार, शारीरिक शिक्षक शिव नारायण पाल ने बधाई दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *